सोनीपत। द रेवेन्यू पटवार एंड कानूनगो एसोसिएशन के बैनर तले पटवारियों व कानूनगो ने बुधवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल कर समर्थन किया। उन्होंने हैबिटेट क्लब परिसर में धरना दिया।
विज्ञापन
पटवारखानों में ताले लटके होने के कारण लोगों को लौटना पड़ा। जमीन पैमाइश, भूमि रिकॉर्ड, फसलों का सत्यापन आदि के कार्य नहीं हो सके। जिला प्रधान सन्नी दहिया ने सरकार से मांग की कि पुरानी पेंशन बहाल की जाए और उनकी अन्य मांगें मानी जाएं। संवाद