फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सीआईए टीम पहुंची सोनीपत

Thu, 10 Jul 2025 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। पानीपत स्टेशन पर ट्रेन में महिला से सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसे सोनीपत स्टेशन के पास फेंकने के मामले में जांच तेज हो गई है। दूसरे दिन भी पुलिस अधिकारियों ने सीआईए टीम के साथ सोनीपत पहुंचकर अलग-अलग पहलुओं की जांच की।
विज्ञापन

फरीदाबाद जीआरपी हेडक्वार्टर से डीएसपी राजेश चेसी ने सीआईए टीम के साथ उस स्थल पर पहुंचे जहां पर महिला को ट्रेन से फेंका गया था।
डीएसपी राजेश चेसी के नेतृत्व में अंबाला से सीआईए टीम बुधवार को मामले की जांच में शामिल रही। हालांकि जांच के दौरान टीम ने किसी से कोई बातचीत नहीं की।
टीम घटनास्थल व आसपास निरीक्षण कर लौट गई। इससे पहले मंगलवार को अंबाला जीआरपी मंडल से पुलिस अधीक्षक निकिता व पानीपत के पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने सीआईए व गठित की गई एसआईटी के साथ सोनीपत पहुंचकर निरीक्षण किया था।
कुछ दुकानदाराें ने पूछताछ की थी। दुकानदारों ने बताया था कि मंडी गेट की ओर उतरने वाले फ्लाईओवर के पास डाउन लाइन पर एक महिला के रोने की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंचे थे। महिला ने अपने पैर पर चुन्नी लपेट रखी थी। लाइन पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसका पैर कट गया था।
विज्ञापन

इसकी सूचना जीआरपी को दी गई थी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें नागरिक अस्पताल पहुंचाया था, जहां से उन्हें रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया था। फिलहाल महिला रोहतक पीजीआई में ही उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें