फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कथूरा और बिचपड़ी गांव के खेतों में फसल अवशेष जलाने की मिली लोकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों को कथूरा और बिचपड़ी के खेतों में फसल अवशेष जलाने की लोकेशन मिली है। फसल अवशेष जलाने की लोकेशन सैटेलाइट के माध्यम से मिली हैं। कृषि अधिकारी मंगलवार को लोकेशन के आधार पर मौके का निरीक्षण करेंगे। फसल अवशेष जलाने के प्रमाण मिलने पर किसानों पर जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन

सरकार ने खेतों में फसल अवशेष जलाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। प्रतिबंध के बावजूद किसान धान की कटाई के बाद फसल अवशेषों में आग लगा रहे हैं। कृषि अधिकारियों को कथूरा और बिचपड़ी गांव के खेतों में फसल अवशेषों में आग लगाने की सैटेलाइट लोकेशन मिली हैं। एसडीओ डॉ. राजेंद्र मेहरा का कहना है कि निरीक्षण के बाद ही फसल अवशेष जलाने की पुष्टि की जाएगी। कोई किसान खेत में फसल अवशेष जलाने का दोषी पाया जाता है, तो उस किसान की फसल एमएसपी पर नहीं खरीदी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें