फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मुंडलाना खंड में मिली आग की लोकेशन, जांच में मिली गलत

Sat, 02 Nov 2024 02:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। कृषि विभाग की टीम को सेटेलाइट के माध्यम से मुंडलाना खंड के गांव मातंड में मिली फसल अवशेष जलाने की लोकेशन भौतिक सत्यापन में गलत मिली। कृषि विभाग ने इसकी रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी है।
फसल अवशेष प्रबंधन के लिए दिवाली की छुट्टी के बावजूद कृषि विभाग की टीमें खेतों में तैनात रही। वहीं जागरूकता वैन भी खेतों में पहुंचकर किसानों को फसल अवशेष न जलाने के प्रति जागरूक करती रही। जिले में अब तक सैटेलाइट से फसलों अवशेषों में आग लगाने की 42 लोकेशन मिल चुकी हैं। इनमें से अधिकतर लोकेशन गलत मिली हैं। भौतिक सत्यापन के बाद नौ स्थानों पर आग लगी मिली हैं। नौ में से एक लोकेशन गैर कृषि भूमि की पाई गई है, जबकि आठ स्थानों पर संबंधित किसान पर जुर्माना लगाया गया है। यही नही कई किसानों पर एफआईआर भी करवाई गई है।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने खुद गन्नौर खंड के गांव राजलू गढ़ी के खेतों का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने आधुनिक कृषि यंत्र से गेहूं की बिजाई कर रहे किसान से बातचीत भी की। उपायुक्त ने किसानों से फसल अवशेष नहीं जलाने की अपील की।
विज्ञापन




-फसल अवशेषों में आग लगाने की घटनाओं पर अंकुश के लिए दिवाली पर भी टीमें खेतों में तैनात रहीं। सेटेलाइट से खंड मुंडलाना के गांव मातंड में आग की लोकेशन मिली थी जो भौतिक सत्यापन में गलत मिली। -डॉ. पवन शर्मा, कृषि उपनिदेशक, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें