फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: श्रमिक को झांसा देकर बोनस के 50 हजार रुपये ले गए दो युवक

Sat, 02 Nov 2024 02:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राई। कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी के श्रमिक को झांसा देकर दो युवक बोनस के 50 हजार रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मूलरूप से झारखंड के पलामू निवासी रौनक कुमार ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह कुंडली की फैक्टरी में काम करते हैं। दिवाली पर कंपनी की तरफ से बोनस दिया गया था। वह अपने साथ ही साथी कर्मी जितेंद्र कुमार, ललित रावत, ललित मोहन का बोनस लेकर आ गए। चारों के बोनस के करीब 50 हजार रुपये के चार लिफाफे थे। जब वह प्रेम कॉलोनी के पुल पर पहुंचे तो दो युवक गाड़ी से उतरकर उसके पास आए। दोनों ने उन्हें बातों में उलझा लिया और इसके बाद बोनस के रुपये के चारों लिफाफे लेकर अपनी गाड़ी में बैठ कर भाग गए। वह गाड़ी का आधा नंबर ही नोट कर पाए। युवकों ने उन्हें अखबार का एक चार इंच लंबा बंडल पकड़ाया था। इस पर काली टेप लगी थी। वह नोटों की गड्डी की तरह लगता है। युवकों ने उनको धोखा देकर 50 हजार रुपये ऐंठ लिये। कुंडली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें