नीलम ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने विरोध किया तो उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी गईं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गन्नौर। गांव गुमड़ निवासी नीलम ने पडोसी राहुल और सचिन पर धोखाधड़ी कर उनके नाम पर ऋण लेने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। नीलन ने इस संबंध में सीएम विंडो के माध्यम से शिकायत की, जिस पर गन्नौर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
नीलम ने बताया कि राहुल और सचिन ने पीएफ खाता एक ही जगह पर करने के बहाने उनका आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज लिए थे। बाद में पता चला कि एक फाइनेंस से बाइक पर ऋण करवा रखा है। शुरुआत में आरोपियों ने किस्तें देने का भरोसा दिया, लेकिन बाद में भुगतान बंद कर दिया। अब फाइनेंस कंपनी लगातार किस्त के लिए दबाव बना रही है।
नीलम ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने विरोध किया तो उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी गईं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।