फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला समेत तीनों पुलिस कर्मी सस्पेंड

Wed, 19 Apr 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत
विज्ञापन
एसपी से ‌िममलने जाते - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फेसबुक पर वीडियो लाइव कर फंदा लगा युवक के जान देने के मामले में आरोपी महिला सहित तीनों पुलिस कर्मियों को दिल्ली पुलिस ने निलंबित कर दिया है। यह बात एएसपी डीके भारद्वाज ने उनसे मिलने आए युवक के परिजनों से कही। साथ ही पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा भी दिलाया है। पुलिस का दावा हैै कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लगातार दबिश दी जा रही है, लेकिन वह अपने ठिकानों पर नहीं मिल रहे हैं। पुलिस दिल्ली के साथ यूपी में भी उनके संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कि देव नगर निवासी दीपक (28) ने फेसबुक पर वीडियो लाइव कर अपने घर के अंदर पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। युवक ने फेसबुक पेज पर बेटे संग अपनी फोटो अपलोड करने के बाद वीडियो के ऑपशन को लाइव किया और पंखे से रस्सी को बांधकर फंदा लगाकर उस पर लटक गया था। शुक्रवार देर रात पुलिस दीपक के घर पहुंची थी और उसके घर के अंदर दीवार पर लिखे सुसाइड नोट को कैमरे में कैद किया था। साथ ही पुलिस ने उसे कमरे से 60 पेज की डायरी भी बरामद की है, जिसमें उसने महिला सहित तीनों पुलिस कर्मियों के संबंधों के बारे में लिखा हुआ है। पुलिस ने शनिवार को दीपक के पिता रमेश के बयान पर दिल्ली पुलिस की महिला हेडकांस्टेबल, एसआई व एएसआई के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर लिया था।
एएसपी से मिले परिजन
मामले को लेकर दीपक के परिजनों ने बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के साथ मिलकर एएसपी डीके भारद्वाज से मुलाकात की। दीपक के परिजनों ने मामले में गिरफ्तारी नहीं होने व ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने की बात कही। जिस पर एएसपी ने आश्वासन दिया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। एएसपी ने परिजनों को बताया कि तीनों पुलिस कर्मियों को दिल्ली पुलिस ने निलंबित कर दिया है। आरोपियों के संबंध दिल्ली व यूपी से होने के चलते दोनों जगह उनके संभावित ठिकानों पर रेड की जा रही है। उन्हें जल्द काबू किया जाएगा।
विज्ञापन


युवक के आत्महत्या करने के मामले में नामजद किए गए तीनों आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने निलंबित कर दिया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-डीके भारद्वाज, एएसपी सोनीपत।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें