फोटो :25: सोनीपत के राई थाना क्षेत्र में एम्बुलेंस कार के अंदर शराब तस्करी के आरोप में पकड़े गए
राई। नेशनल हाईवे-44 पर केएमपी-केजीपी जीरो प्वाइंट से राई थाना पुलिस ने एंबुलेंस का स्टीकर लगी कार से शराब की तस्करी कर रहे चार आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों ने कार के अंदर फर्श में नीचे शराब रखने के लिए अलग से स्थान बना रखा था। कार से 96 बोतल शराब बरामद किया गया है। आरोपियों ने बताया कि वह शराब को दिल्ली से लेकर आए थे। तस्करी कर बिहार ले जा रहे थे।
राई थाना में नियुक्त एएसआई योगेश ने बताया कि वह रविवार को अपनी टीम में शामिल एएसआई जसबीर और चालक राकेश के साथ राजीव गांधी एजुकेशन सिटी के गेट पर मौजूद थे। उन्हें सूचना मिली एंबुलेंस का स्टीकर लगी कार से चार व्यक्ति शराब लेकर जा रहे हैं। गाड़ी दिल्ली से आ रही है। केएमपी के रास्ते बिहार जाएगी। इस सूचना पर पुलिस टीम ने केएमपी-केजीपी जीरो प्वाइंट पर नाका लगा दिया। दिल्ली की तरफ से आ रहे वाहनों की जांच शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस टीम को दिल्ली की तरफ से एंबुलेंस का स्टीकर लगी एक कार आती दिखाई दी।
पुलिस ने चालक को रुकने का इशारा किया। चालक ने पुलिस का नाका तोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने कार को पकड़ लिया। पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया। इनकी पहचान बिहार के जिला वैशाली के गांव पोरा निवासी रमेश साहनी और रघुनाथ साहनी, सोनीपत के शांति विहार निवासी राहुल और कैलाश कॉलोनी विक्की के रूप में हुई। पुलिस ने गाड़ी से अंग्रेजी शराब की 96 बोतलें बरामद कीं। इनकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपियों ने कार के फर्श में बॉक्स बना रखा था। इसमें शराब छिपा रखी था। साथ ही दरवाजे में भी शराब थी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
फोटो :25: सोनीपत के राई थाना क्षेत्र में एम्बुलेंस कार के अंदर शराब तस्करी के आरोप में पकड़े गए