फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजलीकर्मियों की लापरवाही से लाइनमैन को लगा करंट, काटने पड़े दोनों हाथ

विज्ञापन
दिल्ली के एक अस्पताल में उपचाराधीन राजसिंह। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गांव फरमाणा में बिजली लाइन में आई खराबी को ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़े लाइनमैन को करंट लग गया, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। उसे गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर उसके दोनों हाथों को काटना पड़ा हैे। अभी भी लाइनमैन की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायल के चचेरे भाई ने बिजली कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत दी है। जिस पर पुलिस ने कनिष्ठ अभियंता, ऑपरेटर, फोरमैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव फरमाणा निवासी नरेश का कहना है कि उसका भाई राज सिंह अनुबंध के आधार पर बिजली निगम के फरमाणा सब डिविजन में बतौर लाइनमैन 15 वर्षों से काम कर रहा था। फरमाणा गांव में 27 जून को बिजली लाइन में खराबी आने पर उपभोक्ता ने उसे दूर करने के लिए उसके भाई से कहा था। जिस पर उसके भाई राज सिंह ने दूसरे लाइनमैन को अवगत करवाने के साथ ही ऑपरेटर को भी इसकी सूचना दे दी थी। ऑपरेटर के बिजली कट लगाने की बात कहने पर वह बिजली उपभोक्ता के साथ उसकी बाइक पर पहुंचा, इस दौरान दूसरा लाइनमैन मंजीत भी मौके पर पहुंच गया। नरेश का कहना है कि लाइनमैन मंजीत ने भी ऑपरेटर सोनू को बिजली कट लगाने के लिए फोन किया, जिस पर उसने लाइन बंद करने का आश्वासन दिया। उसके बाद उसका भाई गड़बड़ी ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ गया। तभी दोबारा बिजली आपूर्ति चालू होने पर राज सिंह को करंट लग गया, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। इसके बाद उसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी जान बचाने के लिए चिकित्सकों ने उसके दोनों हाथ काट दिए। उसके बावजूद राजसिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। नरेश ने हादसे के लिए ड्यूटी पर तैनात कनिष्ठ अभियंता अनिल, फोरमैन बालकिशन व ऑपरेटर सोनू के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं नरेश का कहना है कि उनके परिवार की प्रशासन व सरकार ने मांग है कि राज सिंह के परिजन को नौकरी दी जाए। जिससे उसके परिवार का गुजर-बसर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें