फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली ठीक करने गए लाइनमैन को पीटा

Sat, 04 Jul 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा रोड स्थित बलि ब्राह्मण गांव में बिजली ठीक करने के गए सहायक लाइनमैन कुलदीप सिंह की दो भाइयों ने इसलिए धुनाई कर दी, क्योंकि वह उसके खेत में लगे ट्रांसफार्मर की बिना पूछे लाइन चालू कर रहा था।
विज्ञापन


इस घटना में बिजली कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इसके बाद विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल कर्मचारी का हालचाल पूछा।

डाक्टरों ने घायल कर्मचारी को गंभीर हालत के चलते खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


वहीं बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पुलिस को शाम तक आरोपियों को गिरफ्तार करने अल्टीमेटम दिया है। ऐसा न होने पर कर्मचारियों ने बिजली-पानी बंद करने की चेतावनी दी है।

अस्पताल में भर्ती घायल बिजली कर्मचारी कुलदीप ने बताया कि वह गांव बलि ब्राह्ममण में बिजली की सप्लाई ठीक करने के लिए गया था।

जब वह सप्लाई ठीक कर ट्रांसफार्मर से नीचे उतर रहा था तो उसी समय गांव बलि के ही रहने वाले दो भाई बलराम व कृष्ण ने उसकी पिटाई शुरू कर दी।

कुलदीप ने बताया कि दोनों भाइयों ने उससे कहा कि वह उनसे बिना पूछे उनके खेत में कैसे आया और बिजली सप्लाई क्यों ठीक की। दोनों भाईयों ने उसकी बुरी तरह पिटाई की।

किसी तरह उसने भाग कर अपनी जान बचाई और अपने साथियों को इसकी जानकारी दी। जिससे विभाग के अन्य कर्मचारियों ने पहुंचकर घायल कर्मचारी को शहर के सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे खानपुर पीजीआई रेफर कर दिया।

इस घटना के बाद कर्मचारी यूनियन भी घायल कर्मचारी के साथ खड़ी हो गई। कर्मचारी यूनियन के प्रधान रामनिवास दूहन ने कहा कि अगर पुलिस प्रशासन ने आरोपियों को शाम तक गिरफ्तार नहीं किया तो वे शाम को गोहाना में बिजली-पानी को बंद कर देंगे।

वहीं बिजली विभाग के एक्सईएन दीपक पोपली ने बताया कि घायल कर्मचारी पर हमला करने वाले आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

इस बारे में सदर थाना प्रभारी फूलकुमार ने बताया कि पुलिस को एक बिजली कर्मचारी को पीटने की सूचना मिली थी। जिससे पुलिस ने घायल बिजली कर्मचारी के ब्यान पर बलराम व कृष्ण दो भाईयों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। पूछताछ करके गिरफ्तारी करेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें