सोनीपत। टीकाराम कन्या महाविद्यालय में राजनीतिक विभाग और लीगल सेल की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। लीगल एड काउंसलर अरुण शर्मा ने महाविद्यालय की छात्राओं को लीगल एड, नालसा कानूनी सेवा प्राधिकरण के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि समाज में बढ़ते अपराध के बीच आप कैसे सुरक्षित रह सकते हैं। लीगल एड काउंसलर ने बताया कि नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के जरिए जिले से सीधा जुड़ा जा सकता है। इस हेल्पलाइन का प्रमुख पहलू जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को कॉल ट्रांसफर करना है।
उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने देश के संविधान का मसौदा तैयार किया था। यह दिन उनके विचारों, सामाजिक सुधारों और राष्ट्र निर्माण में योगदान का सम्मान करता है। प्राचार्य गीता ने छात्राओं को मूल मंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर डॉ. उपासना, सीमा, डॉ. पूनम मौजूद रहे ।