फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तीन दिन हड़ताल के बाद चक्का जाम कर प्रदर्शन करेंगे दमकल कर्मी

Tue, 14 Apr 2026 04:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
हड़ताल कर प्रदर्शन करते अ​ग्निशमन विभाग के कर्मी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए दमकल कर्मियों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की राज्यस्तरीय हड़ताल मंगलवार को सातवें दिन भी जारी रही। हड़ताल की अध्यक्षता जिला प्रधान राजीव खत्री व मंच संचालन जिला सचिव अमित दहिया ने किया।
यूनियन नेताओं ने बताया कि 8-9 अप्रैल की हड़ताल को बढ़ाकर अब 16 अप्रैल तक कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में आग बुझाते समय शहीद हुए दमकलकर्मी भवीचंद्र शर्मा और रणवीर सिंह के मामले में सरकार की चुप्पी दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार के इस रवैये के विरोध में कर्मचारी तीन दिन तक हड़ताल पर रहेंगे। दमकल गाड़ियों का चक्का जाम कर प्रदर्शन करेंगे।यूनियन की प्रमुख मांगों में शहीदों को आधिकारिक दर्जा, आश्रितों को एक करोड़ रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और सभी नियमानुसार सुविधाएं शामिल हैं।
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने भी हड़ताल को समर्थन देते हुए उल्टा झाड़ू प्रदर्शन की घोषणा की। कर्मचारियों ने कच्चे कर्मियों के वेतन में पिछले पांच वर्षों से बढ़ोतरी न होने पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

साथ ही पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद कर्मचारियों को पक्का न किए जाने पर सरकार की आलोचना की गई। यूनियन ने चेतावनी दी है कि जब तक मांगों पर लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें