फोटो : सोनीपत के कन्या महाविद्यालय खरखौदा में एनएसएस शिविर के दौरान स्वयंसेविकाओं के साथ पौधरोप
खरखौदा। कन्या महाविद्यालय में एनएसएस शिविर के चौथे दिन की शुरुआत कॉलेज इंचार्ज प्रो. योगिता मलिक ने की। इसके बाद कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. पूनम यादव के नेतृत्व में स्वयंसेविकाओं ने हर्बल वाटिका का दौरा कर जामुन, पीपल, बरगद और आम के पौधे लगाए।
पहले सत्र में डाॅ. राजवीर ने बाजरे से सलाद, चिप्स, केक और लड्डू बनाने की विधि बताई। इसका उद्देश्य अचार, शरबत और मुरब्बा बनाकर आत्मनिर्भर बनना था। शाम के सत्र में डॉ. सुमित ने नशे के दुष्प्रभाव पर व्याख्यान दिया। इस दौरान स्वयंसेविकाओं ने घर-घर जाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया और पुस्तकों का वितरण किया। संवाद