फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नेता की एडिट पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 01 Jun 2025 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। एडिट कर नेता की आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर कुंडली थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया। कुंडली थाना पुलिस ने मामले में आरोपी राजस्थान के जिला चूरू निवासी मोहम्मद आबिद को गिरफ्तार कर लिया। उससे रिमांड पर लेकर मोबाइल बरामद किया गया है।
विज्ञापन


कुंडली क्षेत्र के नेता ने पुलिस को बताया कि उनकी पार्टी के नेता की एडिट पोस्ट बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की गई है। इस पोस्ट में चेहरे के साथ छेड़छाड़ की गई है। शिकायत मिलने के बाद थाना कुंडली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आईटी सेल की मदद से जांच शुरू की। आईपी एड्रेस व साइबर टीम की मदद लेकर पुलिस जांच करते हुए आरोपी तक पहुंच गई।
मामले में 29 मई को पुलिस ने राजस्थान के चूरू निवासी मोहम्मद आबिद को गिरफ्तार कर लिया। उसे दो दिन के रिमांड पर लिया। पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपी से उसका मोबाइल बरामद कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को राजस्थान के चूरू से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें