फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कोर्ट परिसर में वकीलों पर एसआई से मारपीट का आरोप

Tue, 02 Sep 2025 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। न्यायालय परिसर में सोमवार दोपहर को विवाद हो गया। चालान पेश करने पहुंचे एसआई के साथ वकीलों ने मारपीट कर दी। इस दौरान उनकी वर्दी फाड़ी और नेम प्लेट तोड़ दी गई। पिटाई से उनके आंख व कंधे पर चोट आई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही न्यायालय और लघु सचिवालय परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन




मोहाना थाना में कार्यरत एसआई संदीप दोपहर करीब सवा 12 बजे न्यायालय परिसर में चालान पेश करने पहुंचे थे। वह अहलमद कक्ष में बैठकर चालान की नंबरिंग कर रहे थे। आरोप है कि उसकी दौरान चार-पांच वकील वहां पहुंचे और उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। आरोप है कि वकीलों ने एसआई को थप्पड़-घूंसों से पीटा। इसके बाद आरोपी वहां से चले गए।



घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और एसआई संदीप को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। शहर थाना गोहाना में एसआई संदीप की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान के लिए न्यायालय परिसर की सीसीटीवी फुटेज निकलवाई जाएगी।
विज्ञापन


-एसआई सरकारी ड्यूटी पर थे और चालान पेश करने आए थे। उन पर हमला किया गया है। घटना गंभीर है, आरोपियों की पहचान सीसीटीवी से की जाएगी। इसके लिए आवेदन कर दिया गया है।
विज्ञापन


-राहुल देव, एसीपी, गोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें