फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉन टेनिस प्रतियोगिता : गीताम विवि आंध्र प्रदेश ने पंजाब विवि चंडीगढ़ को किया पराजित

विज्ञापन
लॉन टेनिस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाती खिलाड़ी। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला लॉन टेनिस प्रतियोगिता में गीताम विश्वविद्यालय, आंध्र प्रदेश की टीम ने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ की टीम को 2-1 से पराजित किया। वहीं एक अन्य मुकाबले में एचएनजी विश्वविद्यालय, पाटन की टीम ने मद्रास विश्वविद्यालय की टीम को एकतरफा मुकाबले में 2-0 से मात दी। यह प्रतियोगिता दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल में खेली जा रही है। रविवार को खेले गए कुछ मुकाबलों में टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में देश के चार जोन से सर्वश्रेष्ठ टीमें भाग ले रही हैं। दूसरे दिन रविवार को छह मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के आयोजक सचिव व विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. बिरेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमें बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने बताया कि फाइनल मुकाबला 15 मार्च को खेला जाएगा। इस दौरान प्रो. सुरेंद्र दहिया, प्रो. पवन दहिया व पंजाब विवि के खेल उपनिदेशक डॉ. राकेश मलिक, कोच निखिल हुड्डा व बीरबल वढे़रा मौजूद रहे।
यह रहा परिणाम
पहले मुकाबले में गीताम विश्वविद्यालय, आंध्र प्रदेश ने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ को 2-1 से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में एमडीयू विश्वविद्यालय, रोहतक ने जाधवपुर विश्वविद्यालय, कोलकाता को 2-0 से हराया। तीसरे मुकाबले में पंजाब विश्वविद्यालय, पटियाला की टीम ने आंध्र विवि को 2-0 से मात दी। चौथे मुकाबले में जामिया विश्वविद्यालय, दिल्ली ने कोटन विश्वविद्यालय, गुवाहाटी को 2-0 से पराजित किया। पांचवें मुकाबले में एचएनजी विश्वविद्यालय, पाटन ने मद्रास विश्वविद्यालय को 2-0 से हराया। छठे मुकाबले में उस्मानिया विवि हैदराबाद ने एमडीयू विश्वविद्यालय, रोहतक को 2-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें