फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जिले में 77 जगह मिला लार्वा, थमाया नोटिस

Fri, 19 Jul 2024 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मानसून सीजन में मच्छर जनित रोगों से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। इसी कड़ी में लोगों को जागरूक बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लार्वा विरोधी गतिविधि आयोजित की जा रही हैं। वीरवार को 77 जगह लार्वा पाया गया। इसके लिए संबंधित लोगों को नाेटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला के आदेशानुसार और उप सिविल सर्जन मलेरिया डॉ. मंजु मेहरा के निर्देशन में दो टीमें पिलाना और सांपला के लिए भेजी गई। इन टीमों ने वहां पर चल रहे वीबीडी कार्य की जांच की। जोनल एंटोमोलॉजिस्ट सुमित कुमार ने बताया कि सांगाहेड़ा व पिलाना में जागरूकता अभियान चलाया। दूसरी तरफ सांपला व समचाना गई टीम में सोनिया ने स्थिति संतोषजनक बताई है। प्रदीप कुमार के साथ इस टीम ने लोगों से चर्चा भी की। जिले मे कुल 2279 नोटिस जारी किए जा चुके हैं। शहर में 77 जगह लार्वा मिलने पर घरों में नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें