फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: उमस से बेहाल, दो सप्ताह से बिजली की खपत 1.50 करोड़ यूनिट से ज्यादा

विज्ञापन
फोटो 06. सोनीपत के ओल्ड रोहतक रोड पर ट्रांसफार्मर की मरम्मत करते बिजली कर्मी। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही और न ही मानसून सीजन में बारिश लोगों पर मेहरबान हो रही है। भले ही तापमान में गिरावट आई हो, लेकिन अब 37 डिग्री तापमान के बीच उमस से लोगों को 47 डिग्री का आभास हो रहा है। ऐसे में बिजली के अघोषित कट लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। दो सप्ताह से रोजाना बिजली की खपत 1.50 करोड़ यूनिट के पार पहुंच रही है। गर्मी में बिजली ही सहारा होता है। जिले में 1000 मेगावाट बिजली की जरूरत है, जबकि 679 मेगावाट बिजली की आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन

गर्मी की तपिश के साथ बिजली की खपत भी तेजी से बढ़ रही है। बुधवार को बिजली खपत रोजाना 1.50 करोड़ यूनिट से ज्यादा पहुंच चुकी है। पहले के मुकाबले जिले में बिजली खपत ज्यादा हो चुकी है। आलम है कि प्रतिदिन लाइट ट्रिपिंग, फ्यूज उड़ने व ट्रांसफार्मर जलने की 1500 से ज्यादा शिकायत निगम के शिकायत केंद्र पर आ रही हैं। दो सप्ताह पहले तक जिले की बिजली खपत प्रतिदिन 50 लाख यूनिट थी। अब यह खपत डेढ़ करोड़ यूनिट रोजाना तक पहुंच गई है। ऐसे में लोड बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मर व केबल जल रही है। अघोषित कटों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। खासकर दोपहर व रात के समय अधिक कट लग रहे हैं। इस कारण बिजली शिकायत केंद्र का टेलीफोन लगातार बजता रहता है। रोजाना 1500 से अधिक शिकायत दर्ज कराई जा रही हैं।

12 जुलाई को रिकॉर्ड 1.71 करोड़ यूनिट बिजली की हुई खपत

गर्मी के सीजन में पहली बार 12 जुलाई को रिकॉर्ड 1.71 करोड़ यूनिट बिजली की खपत हुई है। खपत बढ़ने के साथ ही लाइन लॉस भी बढ़ रहा है, जिसकी वजह से अघोषित कट लग रहे हैं। इससे शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी हालात ज्यादा खराब हो रहे हैं। अधिकारी लोगों को निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति देने के दावे कर रहे हैं। सोनीपत सर्कल में ही बिजली की ज्यादा खपत है।
विज्ञापन

यूं बढ़ती गई बिजली की खपत

तिथि खपत (यूनिट)

2 जुलाई 1.52 करोड़


3 जुलाई 1.60 करोड़
4 जुलाई 1.56 करोड़


5 जुलाई 1.57 करोड़
6 जुलाई 1.55 करोड़


7 जुलाई 1.44 करोड़
8 जुलाई 1.44 करोड़


9 जुलाई 1.56 करोड़
10 जुलाई 1.61 करोड़


11 जुलाई 1.68 करोड़
12 जुलाई 1.71 करोड़


13 जुलाई 1.59 करोड़
14 जुलाई 1.52 करोड़


15 जुलाई 1.51 करोड़
वर्जन



उमस ज्यादा होने से बिजली की खपत बढ़ गई है। लगातार निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति की कोशिश की जा रही है। लगातार ट्रांसफार्मरों व बिजली लाइनों की मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन




- गीतूराम तंवर, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें