फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली को वाहन ने मारी टक्कर

Mon, 16 Dec 2024 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। झज्जर से तूड़ा लेकर आ रहे मजदूर को वाहन ने कुचल दिया। हादसे में मजदूर की मौत हो गई। हादसा मजदूर के ट्राली से नीचे उतरते समय हुआ।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के गांव बिलोचपुरा निवासी इंतजार ने खरखौदा थाना पुलिस को बताया कि वह एक ट्रैक्टर पर चालक हैं। वह ट्रैक्टर पर तूड़ा की ढुलाई करते हैं। ट्रैक्टर-ट्राली लेकर वह झज्जर तूड़ा लेने के लिए गए थे। इस दौरान उनके साथ गांव के ही मजदूर फिरोज खान व वाजिद भी थे। शनिवार को तूड़ा भरने के बाद दोनों मजदूर ट्राली पर बैठ गए और वह ट्रैक्टर-ट्राली लेकर बागपत के लिए चल पड़े।
विज्ञापन

वह जब खरखौदा पहुंचे तो उन्होंने लघुशंका के लिए ट्रैक्टर को सड़क किनारे रोक लिया। इसके बाद दोनों मजदूर ट्राली से नीचे उतर रहे थे तो इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उनकी ट्राली को पीछे से टक्कर दे मारी। इसमें मजदूर फिरोज खान ट्राली और गाड़ी के बीच में आ गए और बुरी तरह से घायल हो गए। उन्होंने फिरोज खान को संभाला और खरखौदा के सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने जांच के बाद फिरोज खान को मृत घोषित कर दिया। खरखौदा थाना पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें