फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए मुरादाबाद से आए लड्डू गोपाल, दिल्ली और वृंदावन से पोशाक

Wed, 13 Aug 2025 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 29- सोनीपत की कच्चे क्वार्टर मार्केट में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर लड्डू गोपाल की पोशाक
विज्ञापन
सोनीपत। भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 16 अगस्त को भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया जाएगा। जन्माष्टमी पर्व को लेकर तैयारियों का दौर शुरू हो गया है। रक्षाबंधन के बाद जन्माष्टमी को लेकर खरीदारी का दौर शुरू होने से बाजारों की रौनक बढ़ गई है। महिलाएं बाजार में कान्हा के वस्त्र, मोर पंख, मटकी, आसन, पगड़ी, लटकन झूले खरीदने के लिए पहुंचने लगी हैं।
विज्ञापन

जन्माष्टमी को लेकर कच्चे क्वार्टर बाजार, गुड़ मंडी, चौड़ा बाजार सहित कॉलोनियों व ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई दुकानें लड्डू गोपाल व उनके शृंगार के सामान से सज गई हैं।
दुकानदार मोहन, गगन, नितिन ने बताया कि इस बार दुकानों पर विभिन्न डिजाइन में लड्डू गोपाल की सुंदर मूर्तियाें के साथ परिधान, लटकन झूले, बांसुरी व शृंगार का सामान मंगवाया गया है। दिल्ली, वृंदावन व मथुरा से कान्हा जी की विशेष तरह की पोशाक मंगवाई गई है।
विज्ञापन

खासकर पीतल से निर्मित लड्डू गोपाल की मूर्तियां मुरादाबाद, मेरठ, वृंदावन, दिल्ली से आई हैं। इन्हें श्रद्धालुओं को वजन के हिसाब से दिया जा रहा है। रंग-बिरंगी लाइटों से निर्मित कान्हा जी का फूल बंगला, विभिन्न डिजाइन के झूले, सोफा सिंहासन सेट विशेष आकर्षक का केंद्र बने हैं।
दुकानों पर लड्डू गोपाल वजन के हिसाब से 160-7800 रुपये, लटकन झूले 180-3500, मुकुट 30-650, पगड़ी 40-350, लड्डू गोपाल पोशाक 30-850, सजी बांसुरी 20-180, कान्हा वस्त्र 150-650, राधा वस्त्र 240-700 रुपये तक उपलब्ध हैं।
मंदिरों में भी होने लगी सजावट
जन्माष्टमी को लेकर शहरभर के प्राचीन मंदिरों में चार दिन पहले ही तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंदिरों में कान्हा के स्वागत के लिए सजावट का दौर जारी है। साफ-सफाई के साथ कारीगर आकर्षक लाइटों, फूलमालाओं व चमकीली लड़ियों से मंदिरों को सजाने में जुटे हैं। जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्म से संबंधित सुंदर झांकियां श्रद्धालुओं को आकर्षित करेंगी। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने पूजन सामग्री की खरीद भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें