फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: युवती से वीडियो कॉल के बाद श्रमिक ने फंदा लगाया

Sat, 18 Jul 2026 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :: पिंटू लोहार का फाइल फोटो
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली थाना क्षेत्र की गैडोर कॉलोनी में 26 वर्षीय एक श्रमिक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक ने पहले अपनी दोस्त को वीडियो कॉल की थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के कर्मादीह गांव निवासी पिंटू लोहार कुंडली स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। गैडोर कॉलोनी में किराये के कमरे में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि उनकी पश्चिम बंगाल की एक युवती से दोस्ती थी। शुक्रवार को युवती को वीडियो कॉल की और इसके कुछ देर बाद कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी।
कुंडली थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में वीडियो कॉल की पुष्टि हुई है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि युवक ने किसी मानसिक दबाव, विवाद या अन्य कारणों से यह कदम उठाया या नहीं। मामले से जुड़े सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें