फोटो :: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में शव लेने पहुंचे परिजन व ग्रामीण। संवाद
- फोटो : samvad
सोनीपत। तीन दिन से हो रही रुक-रुककर बारिश एक मजदूर के लिए जानलेवा साबित हुई। गांव जैनपुर में बुधवार को कच्ची छत को बारिश से बचाने के लिए पॉलिथीन बिछाने गए प्रवीण (44) की करंट लगने से मौत हो गई।
बेटे मनीष ने बताया कि बारिश के कारण घर की कच्ची छत से पानी टपक रहा था। छत लोहे के गाडर पर बनी हुई थी और पंखे के पास से लगातार पानी आ रहा था। प्रवीण बाजार से पॉलिथीन लेकर आए थे और उसे बिछाने के लिए छत पर गए थे। इसी दौरान पंखे में आए करंट ने लोहे के गाडर को चपेट में ले लिया और प्रवीण करंट लगने से गिर गए।
काफी देर तक नीचे नहीं आने पर परिजनों ने तलाश की तो वह छत पर बेहोश मिले। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रवीण मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में 19 वर्षीय बेटी, बेटा और पुत्रवधू हैं।
फोटो :: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में शव लेने पहुंचे परिजन व ग्रामीण। संवाद- फोटो : samvad