फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जींद में पीएम की रैली को सफल बनाने में जुटी भाजपा, मंत्री अरविंद शर्मा की समीक्षा

विज्ञापन
गोहाना के लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा भाजपा कार्यकर्ताओं - फोटो : samvad
विज्ञापन
गोहाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 17 जुलाई को प्रस्तावित रैली को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रैली में जींद-गोहाना-सोनीपत रेलखंड पर देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ सहित विकास परियोजनाओं पर फोकस रहेगा। बुधवार को सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने इसे भारतीय रेलवे के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह हरियाणा सहित पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर लोगों को कार्यक्रम की जानकारी देने और जनसभा में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने और त्रुटियों के सुधार में सहयोग करें। बैठक में डॉ. रीटा शर्मा, प्रवीण खुराना, अरुण बड़ौक, सुमित कक्कड़ सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें