फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सेवा सुरक्षा और सम्मानजनक वेतन की मांग पर लामबंद लैब अटेंडेंट, 11 जून को शिक्षा मंत्री आवास का करेंगे घेराव

Mon, 08 Jun 2026 03:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सरकारी स्कूलों में कार्यरत कंप्यूटर लैब अटेंडेंट अपनी लंबित मांगों को लेकर अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। सेवा सुरक्षा, वेतन वृद्धि और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर प्रदेशभर के कर्मचारी 11 जून को पानीपत स्थित शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

कंप्यूटर लैब अटेंडेंट संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी सुमित आर्य ने बताया कि कर्मचारी 14 वर्षों से अधिक समय से सरकारी स्कूलों में तकनीकी शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने का कार्य कर रहे हैं लेकिन उनकी मूलभूत मांगें अब तक पूरी नहीं हुई हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में कर्मचारियों को मात्र 12 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जा रहा है, वह भी पूरे वर्ष के बजाय केवल साढ़े 10 महीने के लिए दिया जाता है। गर्मी और सर्दी की छुट्टियों के दौरान वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


तकनीकी खामी से सेवा सुरक्षा के लाभ से वंचित कर्मचारी
गन्नौर ब्लॉक प्रधान मनोज कुमार ने बताया कि हरियाणा सर्विस सिक्योरिटी एक्ट-2024 के तहत पात्र कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा का लाभ दिया जाना है लेकिन सर्विस सिक्योरिटी पोर्टल पर आई तकनीकी समस्याओं के कारण बड़ी संख्या में कर्मचारी आवेदन नहीं कर सके।
उनका कहना है कि पोर्टल पर ओटीपी समय पर प्राप्त नहीं होने से हजारों कर्मचारियों के आवेदन अधूरे रह गए। संघ पदाधिकारियों के अनुसार सेवा सुरक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल निर्धारित थी जो अब समाप्त हो चुकी है।
ऐसे में अनेक पात्र कर्मचारी योजना के लाभ से वंचित रह गए हैं। कर्मचारियों ने सरकार से आवेदन की तिथि दोबारा बढ़ाने की मांग की है ताकि सभी पात्र कर्मचारी अपना पंजीकरण कर सकें।

यह हैं कर्मचारियों की प्रमुख मांगें
कर्मचारियों ने सर्विस सिक्योरिटी पोर्टल पर आवेदन की तिथि बढ़ाने, सभी पात्र कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा का लाभ देने, सम्मानजनक वेतन वृद्धि लागू करने, अवकाश अवधि का वेतन जारी करने तथा समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि लंबे समय से इन मांगों की अनदेखी की जा रही है।

मांगें नहीं मानीं तो तेज होगा आंदोलन
संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने प्रदेश के सभी कंप्यूटर लैब अटेंडेंट्स से 11 जून को पानीपत पहुंचकर प्रदर्शन में भाग लेने और अपनी एकजुटता दिखाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें