फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भाई व उनके परिवार के सदस्यों पर हमला करने का आरोप

Mon, 08 Jun 2026 02:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव नैना ततारपुर में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गांव निवासी ओमबीर ने अपने भाई व उनके परिवार के अन्य सदस्यों पर घर में घुसकर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर मोहाना थाना पुलिस ने चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

ओमबीर ने मोहाना थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि 4 जून की रात आठ बजे वह खेत से काम करके घर लौटे थे और चारपाई पर आराम कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान उनका भाई राजबीर अपने परिवार के अन्य सदस्यों के घर में घुस आया। शिकायतकर्ता के अनुसार वह लोहे की रॉड और लाठी लिए थे। उन्होंने हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
साथ ही धमकी देकर चले गए। उन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस टीम बयान लेने गई तो वह बयान देने की हालत में नहीं थी। अब उन्होंने बयान देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्हें पांच चोट लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें