फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान महापंचायत : चंडीगढ़ मार्ग पर यातायात सेवा रही बाधित, यात्री रहे परेशान

विज्ञापन
अपने गंतव्य पर जाने के लिए बस स्टैंड पर पहुंचे यात्री। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
करनाल में मंगलवार को हुई किसानों की महापंचायत का असर चंडीगढ़ रूट पर दिखाई दिया। सोनीपत बस अड्डे से चंडीगढ़ रूट पर बसें अपेक्षाकृत कम चलाई गईं। चंडीगढ़ रूट पर चलने वाली बसों को दूसरे रूट पर भेजा गया। यही स्थिति गोहाना सब डिपो पर भी बनी रही। यहां चंडीगढ़ रूट की बसों को आगरा, जयपुर के लिए रवाना किया गया। इस रूट पर यातायात सेवाएं बाधित होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि दोपहर बाद बसों की संख्या को बढ़ाने से यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

किसानों की करनाल में आयोजित महापंचायत को देखते हुए सरकार द्वारा पहले ही करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद में एसएमएस सेवा बंद की गई थी। बसों के रूटों में भी बदलाव किए गए थे। सोनीपत बस अड्डे से सुबह के समय चंडीगढ़ रूट पर दो बसें भेजी गईं। दोनों बसों के सामान्य तरीके से चंडीगढ़ पहुंचने के बाद ही दोपहर बाद अन्य बसों का परिचालन किया गया। सामान्य दिनों में सोनीपत बस डिपो से जहां 20 से 25 बसें चंडीगढ़ रूट पर भेजी जाती हैं, वहीं मंगलवार को इस रूट पर 15 बसें ही भेजी गईं।
गोहाना डिपो से सुबह 4:30 बजे एक ही बस को चंडीगढ़ भेजा गया
गोहाना सब डिपो से चंडीगढ़ रूट पर रोजाना छह बसों का परिचालन होता है। मंगलवार को सुबह 4:30 बजे एक ही बस को चंडीगढ़ भेजा गया। उसके बाद इस रूट पर बसों का परिचालन बंद कर दिया। इस रूट पर जाने वाली बसों को केवल पानीपत तक ही भेजा गया। शेष बसों को आगरा व जयपुर रूट के लिए रवाना कर दिया गया। इससे चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। अधिकारियों का कहना है कि गोहाना से आगरा के लिए 2, रोहतक होते हुए जयपुर के लिए 2 और दिल्ली से जयपुर तक तीन बसों को भेजा गया।
विज्ञापन

किसान पंचायत के चलते रोका परिचालन : खोखर
गोहाना सब डिपो से स्टैंड इंचार्ज, अशोक खोखर ने बताया कि करनाल में किसान महापंचायत के चलते चंडीगढ़ रूट पर बसों का परिचालन रोका गया है। सुबह केवल एक बस को चंडीगढ़ के लिए भेजा गया था। ऐसे में अन्य रूटों पर यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए गोहाना से आगरा, जयपुर, दिल्ली के अलावा रोहतक-पानीपत तक बसों का परिचालन दिनभर जारी रखा।
--
वर्जन
किसान महापंचायत को देखते हुए सोनीपत-चंडीगढ़ रूट पर बसों की संख्या कम रखी गई। सुबह के समय दो बसों को रवाना किया गया था। इन बसों के सुरक्षित चंडीगढ़ पहुंचने के बाद अन्य बसों का परिचालन शुरू किया गया। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न झेलनी पड़े, इसके लिए कारगर कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन

- राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें