रोहतक रोड स्थित अनाज मंडी में कृषि कानूनों के खिलाफ होने वाली किसान महापंचायत अब 21 की बजाय 22 फरवरी को होगी। शीर्ष किसान नेताओं के व्यस्त कार्यक्रमों के चलते महापंचायत करने के कार्यक्रम को एक दिन आगे बढ़ाया गया है।
खरखौदा अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान नरेश दहिया व युवा किसान संगठन अध्यक्ष चांद पहलवान ने बताया कि 21 फरवरी को होने वाली किसान महापंचायत अब 22 फरवरी को होगी। इसके अलावा पूरा कार्यक्रम वही रहेगा। इस महापंचायत में किसान मोर्चे के सभी 40 किसान नेता शामिल होेंगे। उन्होंने कहा कि किसान महापंचायत में ज्यादा से ज्यादा किसान हिस्सा लें। इसके लिए उनकी तरफ से किसानों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। महापंचायत में किसान संयुक्त मोर्चा से किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी, राकेश टिकैत, पूनम पांडेय, अभिमन्यु कोहाड़ हिस्सा लेंगे। इस दौरान रणदीप सिंह, दिलावर सिंह व संजय गांधी भी मौजूद रहे।