फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मुरथल से शुरू होगी किसान कल्याण रथ यात्रा, गांव-गांव पहुंचेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने और खरीफ सीजन से जुड़ी जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए सोमवार से किसान कल्याण रथ यात्रा शुरू होगी। अभियान की शुरुआत मुरथल गांव से होगी जो 30 जुलाई तक जिले के विभिन्न गांवों में चलेगा।
विज्ञापन

किसान कल्याण रथ यात्रा को लेकर बुधवार को जिला कृषि उपनिदेशक कार्यालय में कृषि, बागवानी, मत्स्य और पशुपालन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक हुई। इसमें अभियान की रूपरेखा तैयार करने, कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करने और गांववार कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया।
यात्रा के तहत विशेष मोबाइल वैन प्रतिदिन पांच गांवों में पहुंचकर किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देगी। पहले दिन मुरथल के अलावा कुमासपुर, फाजिलपुर, गढ़ी शहजादपुर और रेवली गांवों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

अभियान के दौरान किसानों को मेरा पानी-मेरी विरासत, धान की सीधी बिजाई, मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी जानकारी एवं सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
-
बाक्स
छह हजार एकड़ भूमि में प्राकृतिक खेती का लक्ष्य
विभाग ने इस खरीफ सीजन में करीब छह हजार एकड़ भूमि में प्राकृतिक खेती का लक्ष्य निर्धारित किया है। किसानों को रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग, मिट्टी एवं पानी की जांच और प्राकृतिक खेती अपनाने पर मिलने वाले आर्थिक अनुदान के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।
वर्जन
30 दिन तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान प्रतिदिन पांच गांवों में पहुंचकर किसानों को कृषि, बागवानी, मत्स्य और पशुपालन विभाग की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। अधिक से अधिक किसानों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा केे लिए सभी विभागों ने अभियान की रूपरेखा तैयार कर ली है। -वीरेंद्र आर्य, कृषि उपनिदेशक सोनीपत
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें