फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khelo India: 35 स्वर्ण समेत 103 पदक जीतकर हरियाणा तीसरे स्थान पर, महाराष्ट्र ओवरऑल विजेता

Wed, 31 Jan 2024 11:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

तमिलनाडु में आयोजित हुए खेलो इंडिया गेम्स का समापन हो गया है। हरियाणा ने वर्ष 2023 में 128 और वर्ष 2022 में 137 पदक जीते थे। 
विज्ञापन
खेलो इंडिया में तृतीय स्थान पर रही हरियाणा की टीम को सम्मानित करते केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में प्रदेश के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश के खिलाड़ियों ने अलग-अलग प्रतिस्पर्धाओं में 35 स्वर्ण सहित 103 पदक जीते। प्रतियोगिता में 57 स्वर्ण समेत 158 पदक जीतकर महाराष्ट्र ओवरऑल विजेता रहा। वहीं मेजबान तमिलनाडु की टीम के 38 स्वर्ण समेत 98 पदक जीतकर दूसरे स्थान पर रही।

विज्ञापन


तमिलनाडु में आयोजित हुए खेलो इंडिया के मुकाबलों में बुधवार को प्रदेश के खिलाड़ी कोई पदक नहीं जीत सके। मंगलवार रात को हरियाणा के थांग-ता में स्वर्ण जीतकर अपने पदकों की संख्या 103 तक पहुंचाई, जिसमें 35 स्वर्ण, 22 रजत और 46 कांस्य पदक शामिल हैं। पदक तालिका में महाराष्ट्र पहले स्थान पर रहा। महाराष्ट्र की टीम ने 57 स्वर्ण, 48 रजत व 53 कांस्य समेत 158 पदक जीते। दूसरा स्थान मेजबान तमिलनाडु को मिला। तमिलनाडु की टीम ने 38 स्वर्ण, 21 रजत और 39 कांस्य समेत 98 पदक जीते।

तीन वर्ष में सबसे कम रही पदक संख्या
तमिलनाडु में हुई प्रतियोगिता में प्रदेश के 491 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस बार प्रदेश के खिलाड़ी वर्ष 2023 और 2023 के मुकाबले कम पदक जीत सके। प्रतियोगिता में हरियाणा ने वर्ष 2023 में 128 व वर्ष 2022 में 137 पदक जीते थे। इस वर्ष आंकड़ा 103 ही रहा।
विज्ञापन


कुश्ती व मुक्केबाजी में बढ़ाया मान
हरियाणा के खिलाड़ियों ने सबसे बेहतर प्रदर्शन कुश्ती और मुक्केबाजी में किया। पहलवानों ने 9 स्वर्ण, 4 रजत और 10 कांस्य समेत 23 पदक जीते। मुक्केबाजी में 7 स्वर्ण, 3 रजत और 6 कांस्य समेत 16 पदक जीते। तलवारबाजी में 5 स्वर्ण, 4 रजत और 5 कांस्य समेत 14 पदक जीते। एथलेटिक्स में 3 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य समेत 11 पदक प्रदेश की झोली में आए।

निशानेबाजी में 3 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य समेत सात पदक जीते। तीरंदाजी में 1 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य मिला। जूडो में 1 स्वर्ण, 1 रजत व 5 कांस्य समेत 7 पदक आए। हॉकी में 1 सोना और 1 चांदी का तमगा मिला। कबड्डी के दोनों स्वर्ण हरियाणा की झोली में आए। कलारीपयट्टू (मार्शल आर्ट) में 1 स्वर्ण, 1 रजत व 2 कांस्य मिले। वेटलिफ्टिंग में 1 स्वर्ण, 1 रजत, 2 कांस्य, थांग-टा (मार्शल आर्ट) में स्वर्ण, वालीबॉल में 1 रजत, जिम्नास्टिक में 4 कांस्य, गतका में 2 कांस्य, फुटबॉल और साइक्लिंग में एक-एक कांस्य मिला।                        
विज्ञापन


इन खेलों में नहीं खुला खाता
हरियाणा की टीम बैडमिंटन, बास्केटबॉल, खो-खो, मलखंभ, स्कवेस, तैराकी, टेबल टेनिस, टेनिस, योगासन में कोई पदक नहीं मिला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें