फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवी पार्क के रूप में पहचान बनाएगा खरखौदा : पवन

Sat, 29 Mar 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 03: सोनीपत के खरखौदा स्थित अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान विधायक पवन खरखौदा व भाज
विज्ञापन
खरखौदा। खरखौदा के विकास को पंख लगाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अभूतपूर्व कार्य किए हैं। वह हलके की तरफ से उनका आभार व्यक्त करते हैं। आने वाले समय में खरखौदा ईवी पार्क के रूप में अपनी पहचान बनाएगा। वहीं, लिथियम बैटरी को लेकर जिस प्रकार से आईएमटी खरखौदा में तैयारियां चल रही है, ऐसा लग रहा है कि इस योजना को भी जल्द ही खरखौदा के लोग धरातल पर उतरता देखेंगे। यह बात विधायक पवन खरखौदा ने कही। विधायक शनिवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खरखौदा में जिस प्रकार से औद्योगिक विस्तार हो रहा है, वह विकास के लिए मील का पत्थर साबित होने वाला है। विधायक ने गोहाना को जिला बनाने और खरखौदा को उसमें शामिल करने को लेकर कहा कि तीन बार वह मुख्यमंत्री से इस विषय पर बात कर चुके हैं। सीएम उन्हें आश्वस्त कर चुके हैं कि खरखौदा सोनीपत का हिस्सा है, था और रहेगा। इसके बाद भी कोई इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहा है तो यह ठीक नहीं है। फिर भी अपनी बात रखने का प्रजातंत्र में सभी को अधिकार है। इस दौरान सोनीपत जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, गोहाना जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक का पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ से स्वागत किया गया। उनके साथ माईराम कौशिक, सतेंद्र दहिया, चेयरमैन हीरा लाल भी मौजूद रहे।


केएमपी मोड़ से फिरोजपुर तक होगा विस्तारीकरण

विधायक ने कहा कि दिल्ली मार्ग पर जाम की समस्या को खत्म करने के लिए पहले चरण में केएमपी एक्सप्रेस वे मोड़ से लेकर फिरोजपुर बांगर तक मार्ग विस्तारीकरण का काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इससे सीधे तौर पर वाहन चालकों व खरखौदा क्षेत्रवासियों को फायदा होगा। वहीं, खरखौदा से पिपली गांव तक मार्ग को नए सिरे से बनाया जाएगा। अगर ग्रामीण जमीन देने के लिए तैयार हो जाते हैं तो फिर बाईपास बनाने का भी एक विकल्प रखा गया है। वहीं, रिहायशी क्षेत्र बसाने को लेकर भी वह जल्द मुख्यमंत्री से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें