फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म पर विवाद: दहिया वर्सेस मलिक फिल्म निर्माता को खाप ने भेजा नोटिस

Mon, 24 Jan 2022 11:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

नोटिस में फिल्म निर्माता को माफी मांगने और फिल्म का नाम बदलने के लिए सात दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन
तहसीलदार मनोज कुमार को प्रदेश सरकार के नाम ज्ञापन देते अधिवक्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलिक खाप के दादा बलजीत सिंह मलिक ने सोमवार को विवादास्पद हरियाणवी फिल्म ‘दहिया वर्सेस मलिक’ के निर्माता और निदेशक को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि अगर सात दिन में माफी मांगते हुए फिल्म का नाम नहीं बदला, तब खाप कानूनी कार्रवाई के लिए अदालत में जाएगी। खाप ने कानूनी नोटिस देने के साथ तहसीलदार मनोज कुमार को प्रदेश सरकार के नाम ज्ञापन भी सौंपा।  

विज्ञापन


मलिक खाप के प्रधान दादा बलजीत सिंह मलिक ने कहा कि फिल्म 28 जनवरी को रिलीज होनी है। उन्हें नहीं मालूम कि फिल्म की कहानी क्या है और उसका फिल्म के नाम से क्या वास्ता है। लेकिन दहिया वर्सेस मलिक नाम पर ही खाप को कड़ा एतराज है। उन्होंने कहा कि दोनों खापों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध है और आपस में किसी प्रकार का टकराव नहीं है। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद लड़ाई-झगड़ा होने का पूरा अंदेशा है, जिससे जान-माल का नुकसान भी हो सकता है।

उन्होंने कहा कि फिल्म के निर्माता और निदेशक को न केवल क्षमा-याचना करनी होगी, बल्कि रिलीज करने से पहले नाम भी बदलना होगा। अगर सात दिन के अंदर ऐसा नहीं किया गया तो खाप अदालत में जाएगी। फिल्म के निर्माता-निदेशक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ करेगी। खाप यह भी पता लगाएगी कि आखिर किस की शह पर फिल्म का इतना गलत नाम रखा गया।
विज्ञापन


इसी को लेकर अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल संदीप मलिक की अध्यक्षता में तहसीलदार मनोज कुमार से मिला और उन्हें ज्ञापन देकर प्रदेश सरकार से फिल्म के निर्माता-निदेशक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान सोनीपत बार एसोसिएशन के सचिव धर्मेंद्र मलिक, पूर्व उप-प्रधान नीरज मलिक, रजनीश मलिक एडवोकेट, विक्रम मलिक, मनोज मलिक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें