फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉर्ल मार्क्स भौतिक परिस्थितियों का वैज्ञानिक तरीके से किया था विश्लेष : राठी

Sat, 14 Mar 2026 06:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के अशोक विहार ​स्थित कार्यालय में बैठक को संबो​धित करते एसयूसीआई के राज्य सचिव हर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। कॉर्ल मार्क्स की याद में एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) की तरफ से अशोक विहार स्थित कार्यालय में सभा की गई। सचिव मंडल के सदस्य ईश्वर सिंह राठी ने कहा कि कार्ल मार्क्स पहले ऐसे महान विचारक थे जिन्होंने भौतिक परिस्थितियों का वैज्ञानिक ढंग से विश्लेषण करते हुए बताया था कि सामंतवाद के गर्भ से पूंजीवाद पैदा हुआ। उसने सामंतवाद को खत्म कर दिया। इसी अनिवार्य नियम से पूंजीवाद के अंदर मजदूर वर्ग पैदा हुआ और यह शोषण की व्यवस्था को खत्म कर देगा।
राज्य सचिव हरिप्रकाश ने कहा कि आजादी के इन 78 सालों में जहां देश की ज्यादातर धन-दौलत चंद पूंजीपतियों के हाथ में जमा हो गई वहीं, दूसरी तरफ महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, शिक्षा और स्वास्थ्य पूंजीपतियों के हवाले किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश का मजदूर, किसान इन सभी समस्याओं की जननी मानवता की दुश्मन पूंजीवादी व्यवस्था को उखाड़ कर देश में समाजवादी व्यवस्था कायम करेगा। इस दौरान ईश्वर सिंह दहिया, डॉ. सत्यपाल रांगी, महावीर मलिक, रुस्तम अली, मुख्तार खान, जयभगवान, बलबीर सैनी, जगबीर सिंह, भारत, सेवानंद, प्रताप सिंह, शमशेर, राजसिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें