- युवा जिलाध्यक्ष विकास मलिक ने कार्यकर्ताओं को सौंपी आयोजन की जिम्मेदारियां
विज्ञापन
फोटो 04: सोनीपत के सेक्टर-14 में आयोजित बैठक के दौरान इनेलाे के पदाधिकारी। स्रोत: प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। युवाओं की प्रदेश में राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और संगठन से जोड़ने के उद्देश्य से इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की बैठकें हो रहीं हैं। 14 नवंबर को सेक्टर-14 स्थित अग्रसेन भवन में युवा इनेलो की जिला स्तरीय बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी। इसमें युवा इनेलो के राष्ट्रीय प्रभारी करण सिंह चौटाला और आईएसओ के राष्ट्रीय प्रभारी अर्जुन सिंह चौटाला युवाओं से संवाद करेंगे।
बैठक की तैयारी को लेकर इनेलो नेता आनंद खत्री के निवास पर बैठक हुई। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। युवा इनेलो के जिलाध्यक्ष विकास मलिक ने बताया कि बैठक में युवा इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठी भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज का युवा राजनीति में सक्रिय भागीदारी चाहता है। बैठक में राजबीर जोगी, सुरेश त्यागी, पूनम रोहिल्ला, इशू दहिया, पंडित राजेंद्र गौड़, आकाश पालीवाल, सतबीर खटक और राजेंद्र जांगड़ा मौजूद रहे।