फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जोनी अल्ट्रा ने 11 घंटे 50 मिनट में लगाई 128 किलोमीटर की लंबी दौड़, जीता कांस्य पदक

Sat, 31 Jan 2026 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो: नई दिल्ली में सोनीपत के गन्नौर निवासी धावक जोनी अल्ट्रा को पदक पहना कर सम्मानित करते आयो - फोटो : punch news
विज्ञापन
गन्नौर। पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम दिल्ली में 24 व 25 जनवरी को आयोजित अल्ट्रा मैराथन में गन्नौर के धावक जोनी अल्ट्रा ने 128 किलोमीटर की कठिन दूरी तय कर तीसरा स्थान हासिल किया। जोनी ने 17 दिसंबर 2026 को मलेशिया में होने वाली वर्ल्ड अल्ट्रा मैराथन चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई भी कर लिया है।
विज्ञापन

जोनी अल्ट्रा ने 11 घंटे 50 मिनट में इस दूरी को तय करने में सफलता हासिल की। इससे पहले भी जोनी दो बार वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। वर्तमान में वह विश्व और भारत की सबसे बड़ी अल्ट्रा दौड़ करीब 16 हजार किलोमीटर की तैयारी में जुटे हैं।
जोनी का कहना है कि उनका सपना वर्ल्ड चैंपियन बनकर अपने क्षेत्र गन्नौर का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करना है। हालांकि, आर्थिक संसाधनों की कमी उनके प्रशिक्षण और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी के मार्ग में बड़ी चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन

जोनी अल्ट्रा ने क्षेत्र के विधायक देवेंद्र कादियान से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें उचित समर्थन मिला तो वह देश और प्रदेश का नाम विश्व पटल पर और ऊंचा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें