फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 60 लाख रुपये से होगा जोहड़ का सुंदरीकरण

Tue, 12 Mar 2024 10:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। गांव लिवान में नगर निगम की ओर से जोहड़ का सुंदरीकरण किया जाएगा। जोहड़ की चाहरदीवारी, लाइट व बेंच की व्यवस्था की जाएगी। जोहड़ के सुंदरीकरण कार्य पर नगर निगम की ओर से 60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सोमवार को वार्ड नंबर 8 के निगम पार्षद एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुनीत राई ने नारियल तोड़कर विकास कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


निगम पार्षद पुनीत राई ने बताया कि लिवान लंबे समय से जोहड़ के सुंदरीकरण की ग्रामीण मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की सुविधा के चलते यहां पर निगम अधिकारियों के साथ मिलकर मुआयना किया और जोहड़ के सुंदरीकरण निगम से मंजूरी दिलवाई। अब जोहड़ के सौंदर्यीकरण पर काम शुरू कर दिया है। इस दौरान ताराचंद सरोहा, रणधीर सरोहा, महाबीर सरोहा, राहुल सरोहा, युद्धवीर, संदीप पाल, बॉबी, राजू दहिया, सुंदर जठेड़ी, गुलाब, सतेंद्र, राकेश कौशिक व प्रवेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें