फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साई में जुटे देशभर के तीरंदाज : ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप व एशिया कप के लिए दे रहे ट्रायल

Tue, 12 Mar 2024 10:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। भारतीय खेल प्राधिकरण के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र (साई) में पेरिस ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप और एशिया कप के लिए तीरंदाजों के ट्रायल शुरू हो गए हैं। देशभर के 64 उत्कृष्ट महिला व पुरुष तीरंदाज ट्रायल के लिए सोमवार को साई केंद्र में जुट गए हैं। रिकर्व व कंपाउंड दोनों वर्ग में ट्रायल के बाद 17 मार्च को टॉप 16 तीरंदाजों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


भारतीय दल में ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप और एशिया कप तीरंदाजों के चयन को लेकर तीन चरण में ट्रायल आयोजित हो रहे हैं। सबसे पहले कोलकाता और उसके बाद पुणे में दो चरण के ट्रायल हुए थे। वहां हुए ट्रायल के बाद महिला के रिकर्व व कंपाउंड में 16-16 तथा पुरुष वर्ग के भी रिकर्व व कंपाउंड में टॉप 16-16 तीरंदाजों ने भाग लिया था।

सोनीपत में तीसरे चरण के ट्रायल : सोनीपत में सोमवार को तीसरे ट्रायल शुरू हुए। इसमें 64 तीरंदाजों को शामिल किया गया है। 17 मार्च तक चलने वाले ट्रायल में तीनों ट्रायल के अंकों को जोड़कर महिला व पुरूष वर्ग के श्रेष्ठ 16 तीरंदाजों की टीम घोषित की जाएगी। इसमें महिला व पुरुष वर्ग के रिकर्व व कंपाउंड में 4-4 तीरंदाज का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

ओलंपिक में रिकर्व वर्ग के तीरंदाज लेंगे भाग

साई के अनुसार महिला व पुरुष वर्ग की कुल 16 सदस्यीय टीम विश्व चैंपियनशिप और एशिया कप के लिए चुनी जा रही है। ओलंपिक में महज रिकर्व वर्ग शामिल हैं। रिकर्व वर्ग में खेलने वाले खिलाड़ी विश्व चैंपियनशिप और एशिया कप में ओलंपिक कोटा हासिल करने के लिए निशाना लगाएंगे। अब तक भारत के पास ओलंपिक के लिए एक कोटा है। ऐसे में कंपाउंड वर्ग के खिलाड़ी विश्व चैंपियनशिप और एशिया कप में ही भाग लेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें