फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झरोठ टोल : मासिक पास की फीस 285 के बजाय 150 रुपये की जाए

विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग 334बी पर झरोठ के पास शुरू हुए टोल प्लाजा पर टोल देकर निकलते वाहन चालक। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग-334बी पर गांव झरोठ के पास टोल प्लाजा को शुक्रवार सुबह शुरू कर दिया गया। अब यहां से वाहन चालक टोल टैक्स चुकाकर गुजर रहे हैं। इस दौरान भारतीय किसान नौजवान यूनियन से किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ के नेतृत्व में काफी संख्या में ग्रामीण टोल प्लाजा पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रबंधक विकास कुमार को मांगपत्र सौंपा, जिसमें मासिक पास की फीस कम करने की मांग की गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग 334बी पर शुरू हए टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग टोल दर रखने के साथ ही पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्र के लोगों के गैर व्यावसायिक वाहनों को मुफ्त में आवाजाही की छूट दी गई है। साथ ही दोनों तरफ 20 किलोमीटर के दायरे के गैर व्यावसायिक वाहन मालिकों को 285 रुपये का मासिक पास बनवाना होगा।
किसान यूनियन से जुड़े लोगों को मिले निशुल्क आवाजाही की सुविधा
इस पर किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने प्रबंधक को मांगपत्र सौंपते हुए कहा कि टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर तक मासिक पास की जो छूट दी गई है, उसे 285 के बजाय 150 रुपये किया जाए। साथ ही यूनियन की मांग है कि किसान यूनियन से जुड़े लोगों को टोल प्लाजा से फ्री में आवाजाही करने की छूट प्रदान की जाए।
विज्ञापन

टोल प्रबंधक विकास कुमार का कहना है कि फीस कम करने की मांग को एनएचएआई से संबंधित अधिकारियों को भेज दिया जाएगा, उनके आदेश पर आगामी निर्णय लिया जाएगा, जबकि यूनियन से जुड़े लोगों को छूट देने के साथ ही मासिक पास के दायरे को 20 किलोमीटर माना जाएगा। इस दौरान करतार सिंह, पवन, बिजेंद्र, प्रेम सिंह, मेहर सिंह, बिजेंद्र दहिया, धर्मबीर, बुद्ध सिंह, नरेश दहिया, राज सिंह, विजय सरोहा व विक्रम मौजूद रहे।

राष्ट्रीय राजमार्ग 334बी के झरोठ टोल प्लाजा पर छूट की मांग को लेकर टोल प्रबंधन से बात करते भारतीय क?- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें