फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दो घरों से आभूषण और नकदी चोरी, सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध

Fri, 29 Aug 2025 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। चोरों ने पटेल नगर और ऋषिकुंज कॉलोनी में दो घरों को निशाना बनाते हुए आभूषण और नकदी चोरी कर ली। थाना सिविल लाइन व सेक्टर-27 की पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन


पटेल नगर निवासी रोहित ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह और उनके भाई बुधवार सुबह काम पर चले गए। उनकी पत्नी सिम्मी और भाभी बच्चों के साथ स्कूल चली गईं। करीब दो बजे लौटीं तो दरवाजे का ताला टूटा था। घर में सामान बिखरा हुआ था। अलमारी के लॉकर से चार तोले का सोने का हार, दो सोने की अंगूठी, एक चांदी की तागड़ी, तीन जोड़ी पाजेब और 10 हजार रुपये चोरी मिले।
जब उन्होंने सीसीटीवी की जांच की तो गली से दो संदिग्ध युवक बाइक पर जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


वहीं ऋषिकुंज कॉलोनी स्थित घर से चोर आभूषण व नकदी ले गए। राजेश ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि चोर उनके घर के स्टोर का ताला तोडक़र नकदी व आभूषण ले गए। चोर उनके घर में अलमारी से सोने के दो कंगन, कानों की बालियां व नाक की तिल्ली और 30 हजार रुपये चोरी कर ले गए। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें