फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चिकित्सक-कर्मचारी उपवास पर रहे पर ओपीडी पर नहीं पड़ा असर

Fri, 29 Aug 2025 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 23: सोनीपत में सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में जियो फेसिंग के विरोध में सामूहिक उपवास पर बै - फोटो : टूंडला में पत्रकारों से वार्ता करते सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन।
विज्ञापन
सोनीपत। जियो फेंसिंग लोकेशन आधारित उपस्थिति दर्ज करने के आदेश के विरोध में वीरवार को स्वास्थ्य विभाग अधिकारी कर्मचारी तालमेल कमेटी की ओर से सिविल सर्जन कार्यालय में सांकेतिक उपवास रखा गया।
विज्ञापन

जिला संयोजक डॉ. नितिन फलस्वाल के नेतृत्व में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल व स्वास्थ्य कर्मचारियों ने उपवास रखा। इस दौरान सरकारी अस्पतालों में ओपीडी पर कोई असर नहीं पड़ा।
फलस्वाल ने जियो फेंसिंग सिस्टम अटेंडेंस के आदेश वापसी की मांग उठाई। स्वास्थ्य विभाग तालमेल कमेटी ने स्पष्ट कहा कि जियो फेंसिंग अटेंडेंस का आदेश अव्यवहारिक, गैरकानूनी और निजता के अधिकार का उल्लंघन है।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आदेश तुरंत रद्द नहीं किया गया तो 7 सितंबर को होने वाली राज्य कार्यकारिणी की बैठक में निर्णायक आंदोलन का एलान किया जाएगा। जिला संयोजक ने याद दिलाया कि 8 जुलाई को स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव को ज्ञापन सौंपने पर आश्वासन मिला था कि किसी भी कर्मचारी को बाध्य नहीं किया जाएगा। इसके बावजूद कुछ अधिकारी आदेश लागू करने पर अड़े हुए हैं। इससे टकराव की स्थिति बन रही है।
कर्मचारियों ने कहा कि पहले से ही बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू है तो ऐसे में जियो फेंसिंग व्यवस्था थोपना अनुचित है। केवल स्वास्थ्य विभाग पर यह नियम लागू करना कर्मचारियों का मनोबल तोड़ने की कोशिश है।
इससे पहले सुबह बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के महासचिव सहदेव आर्य सांगवान ने पदाधिकारियों को माला पहनाकर सामूहिक उपवास पर बैठाया। शाम को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य नेता बिजेंद्र चहल ने पदाधिकारियों को जूस पिलाकर उपवास का समापन करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें