फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह के चलते जेठ ने की थी विधवा की हत्या, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। शहर की चोपड़ा कॉलोनी में विधवा की घर के अंदर तेजधार हथियार से हमला कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने उसके जेठ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश करेगी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि घरेलू कलह के चलते ही व्यक्ति ने महिला की हत्या की थी।
विज्ञापन

मूलरूप से गांव लाठ निवासी बिजेंद्र सिंह की पत्नी नीलम अपने बच्चों के साथ कई साल से शहर में चोपड़ा कॉलोनी में रहती थी। नीलम और उसके जेठ राजेंद्र में कई माह से घरेलू कलह चल रहा था। बुधवार शाम को राजेंद्र चोपड़ा कॉलोनी में नीलम के घर पहुंचा था। रात के समय नीलम का एक बेटा वरुण अपनी पत्नी के साथ अपने कमरे में जाकर सो गया था जबकि दूसरा बेटा सोनू अपने दोस्त की जन्मदिन पार्टी में गया था। रात करीब दस बजे नीलम और राजेंद्र भी दूसरे कमरे में सोने चले गए थे। वहां दोनों में घरेलू बातों को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद राजेंद्र ने तेजधार हथियार से हमला कर नीलम की हत्या कर दी और रात को ही अपने गांव लाठ चला गया। सोनू रात को करीब एक बजे घर आया तो उसकी मां की हत्या का पता लगा था। वरुण ने अपने ताऊ राजेंद्र पर उसकी मां की हत्या की आशंका जताई थी। शुक्रवार शाम को पुलिस ने गांव लाठ से राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि उसने घरेलू कलह के चलते नीलम की हत्या की। शनिवार को पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करेगी। नीलम के पति बिजेंद्र की करीब 13 साल पहले हत्या कर दी गई थी। राजेंद्र अपने भाई के बच्चों की देखभाल के लिए अकसर उनके घर आता था।
---
नीलम की हत्या की घटना में उसके जेठ गांव लाठ निवासी राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घरेलू कलह के चलते उसने नीलम की हत्या की। आरोपी से घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-महिपाल सिंह, थाना प्रभारी, शहर गोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें