फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जींस फैक्टरी के टेलर मास्टर की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी ने दो सहकर्मियों पर लगाया आरोप

विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के गांव सेवली में जींस फैक्टरी कर्मी की हत्या के बाद एकत्रित ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गांव सेवली स्थित जींस कपड़ा की फैक्टरी में टेलर मास्टर का काम करने वाले अनुज गुप्ता (32) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उनका शव गांव सेवली में किराए के कमरे में मिला। उनकी पत्नी सोनी ने उनके दो सहकर्मियों रूपलाल व विपिन पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि दोनों पर रंजिश के चलते अनुज को जबरन शराब पिलाकर पीटकर मार डाला। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शव का पंचनामा कराकर परिजनों को सौंप दिया।
मूलरूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गांव उत्तर टोला गहमर निवासी सोनी ने राई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह फिलहाल दिल्ली के बवाना अपनी बहन मोनी के साथ परिवार सहित रहती हैं। दोनों बहन चाय की रेहड़ी लगाती हैं। सोनी ने पुलिस को बताया कि उनके पति अनुज गुप्ता उनके साथ रहते थे। वह 15-20 दिन पहले ही गांव सेवली में जींस की फैक्टरी में काम करने आए थे। वह टेलर मास्टर थे।
विज्ञापन

सोनी ने आरोप लगाया कि उनके अधीन उत्तर प्रदेश के जिला रायबरेली के गांव थोरी निवासी रूपलाल और कानपुर देहात के गांव लक्ष्मणपुर निवासी विपिन भी काम करते थे। पत्नी के बताया कि काम को लेकर अनुज दोनों से टोकते थे जिससे कंपनी का काम सुचारू चल सके। अनुज ने उन्हें बताया था कि रूपलाल और विपिन कई बार उसके साथ विवाद करते थे। दोनों कहते थे कि वह उन्हें काम बताने वाला बड़ा मास्टर बन गया है।
नाक, बाईं आंख के पास और चेहरे पर चोट के निशान
सोनी ने आरोप लगाया कि सोमवार को इसी रंजिश के चलते रूपलाल और विपिन अनुज को किराए के कमरे में ले गए और जबरन शराब पिलाने के बाद पीटा। चोट लगने से उनकी मौत हो गई। उनके नाक, बाईं आंख के पास और चेहरे पर चोट के निशान थे। मुंह और कान से खून निकल रहा था।

नशे में युवक के पड़े होने की मिली थी सूचना
पुलिस के अनुसार सोमवार रात डायल-112 के माध्यम से गांव सेवली में एक युवक के शराब के नशे में पड़े होने की सूचना मिली थी। राई थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो अनुज का शव मिला। शरीर पर चोट के निशान होने के कारण मामला संदिग्ध लगा और अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद एफएसएल सोनीपत की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। टीम प्रभारी डॉ. जगबीर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और क्रीम रंग की जींस पैंट के दो टुकड़े भी बरामद किए।

चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
सोनी ने बताया कि उनके चार बच्चे हैं। बच्चों के बेहतर लालन-पालन के लिए पति फैक्टरी में नौकरी करते थे और वह चाय की रेहड़ी लगाती थीं। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
वर्जन

जींस फैक्टरी के कर्मी का शव किराए के कमरे में मिला है। उनकी पत्नी ने काम के दौरान टोकने की रंजिश में पति के दो सहकर्मियों पर शराब पिलाकर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश जारी है। जल्द आरोपियों को पकड़कर मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
विज्ञापन

मलकीत सिंह, एसीपी, राई

फोटो :: सोनीपत के गांव सेवली में जींस फैक्टरी कर्मी की हत्या के बाद एकत्रित ग्रामीण। संवाद

फोटो :: सोनीपत के गांव सेवली में जींस फैक्टरी कर्मी की हत्या के बाद एकत्रित ग्रामीण। संवाद

फोटो :: सोनीपत के गांव सेवली में जींस फैक्टरी कर्मी की हत्या के बाद एकत्रित ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें