फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट संघर्ष समिति नौ राज्यों में आयोजित करेगी सम्मेलन

Thu, 29 Oct 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
जिन नौ राज्यों के जाटों का आरक्षण छीना गया है उन सभी राज्यों में जाट आरक्षण समिति सम्मेलन आयोजित करेगी। इन राज्यस्तरीय सम्मेलनों के बाद गोहाना में राष्ट्रीय स्तर का आंदोलन होगा, जिसमें जाट आरक्षण के लिए आगामी आंदोलन का शंखनाद होगा। यह जानकारी समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक मदीना ने दी। अशोक मदीना बृहस्पतिवार को हरियाणा जन विकास मंच के  प्रदेशाध्यक्ष अनिल डागर और जाट संघर्ष समिति के सलाहकार देवराज मलिक के साथ पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

अशोक मदीना ने कहा कि इन  राज्यस्तरीय सम्मेलनों में सबसे पहले हरियाणा का सम्मेलन 1 नवंबर को नजफगढ़ में मितराऊ रोड स्थित कृष्णा वाटिका में आयोजित होगा। इस सम्मेलन का आयोजन हरियाणा जन विकास मंच द्वारा किया जाएगा। इसके बाद बारी-बारी से  राजस्थान, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, बिहार, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में राज्यस्तरीय सम्मेलन आयोजित होंगे। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने जाट आरक्षण बारे भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि सरकार  द्वारा जाट आंदोलन को कुचलने के लिए पंचायत चुनाव में शैक्षणिक योग्यता का  पचड़ा डालना एक गहरी साजिश है। भाजपा केन्द्र और राज्य स्तर पर जाटों को  आरक्षण की हितैषी नहीं है। केंद्र में आरक्षण बारे जाट प्रतिनिधि शुक्रवार  को केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री से दिल्ली में मुलाकात करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें