फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सनातन धर्म मंदिर में श्रद्धा से मनाई जन्माष्टमी

Fri, 04 Sep 2026 08:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो - सनातन धर्म मंदिर शिवाला मस्तनाथ में कान्हा को झुला झुलाते हुए। स्रोत - प्रवक्ता
विज्ञापन
गोहाना। पुरानी सब्जी मंडी स्थित सनातन धर्म मंदिर शिवाला मस्तनाथ में शुक्रवार को जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सिटी थाने की सीएलजी कमेटी के अध्यक्ष विकास जैन और उनकी पत्नी व मार्केट कमेटी सचिव सविता जैन ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कान्हा को झूले में स्थापित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर अध्यक्ष प्रवीण गोयल ने की। दिनभर मंदिर में कान्हा को झूला झुलाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विकास जैन ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने जीवन के हर कदम पर विपत्तियों का डटकर सामना किया। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण का जीवन हमें कठिन परिस्थितियों में भी हार न मानने और निरंतर पुरुषार्थ करते रहने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर विनोद अग्रवाल, वीरेंद्र जैन, कुलभूषण गोयल, गोविंद गोयल, पालेराम धीमान, ब्रह्मा सैनी, चंद्रशेखर शर्मा, रामनिवास सैनी, ललित शर्मा, स्वीटी गोयल और अनिता शर्मा सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें