फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गन्नौर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया

Fri, 04 Sep 2026 07:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
कथावाचक कार्ष्णि बलदेव कृष्ण शास्त्री भागवत कथा का गुणगान करते हुए। जागरण
विज्ञापन
गन्नौर। गढ़ी केसरी के राधे कृष्ण मंदिर में कंठी माता सेवा समिति की सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा चल रही है। इसके चौथे दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। कथा में श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग सुनते ही श्रद्धालु भावविभोर हो गए। मंदिर परिसर 'नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की' के जयकारों से गूंज उठा। कथावाचक कार्ष्णि बलदेव कृष्ण शास्त्री ने बताया कि भगवान धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं। उन्होंने श्रीकृष्ण के जीवन को प्रेम, धर्म और कर्म का संदेश बताया। जन्माष्टमी पर्व भगवान के आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा देता है। श्रद्धालुओं ने भजनों पर झूमकर आस्था प्रकट की। जन्मोत्सव के लिए मंदिर परिसर सजाया गया। कथा की व्यवस्था में समिति सदस्य और गढ़ी केसरी के ग्रामीण सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें