फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शूटिंग स्पर्धा में जय सूरज ने जीता कांस्य

Mon, 25 Aug 2025 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 03:हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता सोनीपत के खन्ना कॉल
विज्ञापन
सोनीपत। हिमाचल प्रदेश राज्यस्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में खन्ना कॉलोनी निवासी जय सूरज ने कांस्य पदक जीता। यह प्रतियोगिता 14 से 18 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश पुलिस क्लब की ओर से सिरमौर के धौला कुआं में आयोजित हुई थी।
विज्ञापन

इस दौरान 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में नेशनल राइफल एसोसिएशन की तरफ से जय सूरज प्रतिभागी बने और कांस्य पदक जीत कर अपने प्रदेश का नाम रोशन किया। 14 वर्षीय जय सूरज तीन माह से गेटवे शूटिंग अकादमी में कोचिंग ले रहे हैं।
उन्होंने अपनी जीत का श्रेय इंदिरा गांधी खेल परिसर के पदाधिकारी ईश्वर, विक्रांत राणा व कोच लव खत्री को दिया है। उनके दादा ओमप्रकाश पराशर व पिता सुरेश पराशर ने जानकारी दी कि अब वह दिल्ली में होने वाली प्री नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ष सितंबर या अक्तूबर में नेशनल राइफल एसोसिएशन की ओर से आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें