फोटो 01: सोनीपत के मुरथल जीटी रोड पर युवा कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस के युवा प्रदेश अध्यक्ष न
सोनीपत। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने जीटी रोड मुरथल में स्टाप वोट चोरी अभियान के तहत वाहनों पर बैनर लगाने की मुहिम शुरू की।
निशित कटारिया ने कहा कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता गांव-गांव जा कर इस मुहिम को एक जन आंदोलन बनाएंगे। हरियाणा के युवा अब अपने अधिकारों को लेकर जागरूक है। यह लड़ाई सिर्फ सड़कों की नहीं, लोकतंत्र को बचाने की है। इस अवसर पर रविंद्र उर्फ सोनू जसराना, अंकित दहिया, ध्रुव, समुंद्र हुड्डा, मनीष मलिक, नरेंद्र हुड्डा, बबला मलिक, राकेश नैन, बादल दहिया, हर्ष, मनदीप, मोहित, विक्की उपस्थित रहे।