फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तीसरे क्रिकेट मैच में जगदीशपुर जायंट्स की टीम विजेता

Sat, 02 Nov 2024 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। गांव जाखौली स्थित आयकुस क्रिकेट अकादमी में हरियाणा दिवस पर टी-20 क्रिकेट दिवाली कप के तीसरे मुकाबले में जगदीशपुर जायंट्स की टीम ने झुंडपुर पैंथर को 95 रन से हराया। त्रिकोणीय शृंखला में जाखौली लायन, जगदीशपुर जायंट्स, झुंडपुर पैंथर की टीमें खेल रही हैं।
विज्ञापन

प्रशिक्षक दीपक चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता के तीसरे मुकाबले में जगदीशपुर जायंट्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 157 रन जड़ दिए। टीम की तरफ से रोहन ने सर्वाधिक 60 रन की पारी खेली। केशव ने 22 रन बनाए व तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी झुंडपुर पैंथर की टीम 62 रन पर ऑल आउट हो गई। मुकाबले में रोहन को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। मुकाबले में अंकित ने पांच व गिरयान ने दो विकेट ली। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में झुंडपुर पैंथर ने जाखौली लायन को पांच रन से हराया था। दूसरे मुकाबले में जाखौली लायन ने झुंडपुर जायंट्स को 44 रन से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें