फोटो 02- सोनीपत के मुरथल स्थित ताऊ देवीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय में स्टाफ सदस्यों के साथ पो
सोनीपत। ताऊ देवीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय, मुरथल में कंप्यूटर विज्ञान विभाग की ओर से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साइबर अपराध को रोकने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की भूमिका विषय पर पोस्टर बनाओ, स्लोगन व निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्राचार्य डॉ. सीमा ठाकरान ने गतिविधियों में भाग लेने के लिए छात्राओं को प्रेरित कर उन्हें साइबर अपराध से बचने के उपाय बताए। उन्होंने छात्राओं को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का महत्व भी बताया। सोशल मीडिया का सतर्कता से इस्तेमाल करने का सुझाव दिया। प्रतियोगिता में सीमा, वैशाली, मनु व देवी ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. नितिन आंतिल, डॉ. प्रवीण व डॉ. विकास मलिक ने निभाई। वाणिज्य विभाग से डॉ. रोहित, डॉ. मनोज, कंप्यूटर विभाग से डॉ. संदीप, डॉ. अमित, अंग्रेजी विभाग से डॉ. कोमल वर्मा मौजूद रही।