प्रयास इंटरनेशनल स्कूल में फिल्म अभिनेता गुलशन ग्रोवर व गायक फतेहजीत सिंह को बुके भेंट करतीं वि?
- फोटो : Sonipat
शिक्षा के बिना किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ना संभव नहीं है। पढ़ाई की बदौलत वह अभिनय के क्षेत्र में उन्नति कर पाए हैं। विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करें। शिक्षित होने पर ही उनका भविष्य संवर सकता है। यह बातें फिल्म अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने कही। वे रविवार को जीटी रोड स्थित प्रयास इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित क्रिसमस कार्निवाल कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे।
अभिभावकों ने छात्रों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। अभिभावकों संग बच्चों ने भी स्टॉल पर खरीदारी की। मुख्यातिथि विधायक निर्मल चौधरी ने बच्चों को मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। समाजसेवी अरुण त्यागी विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। गायक फतेहजीत सिंह ने गानों की प्रस्तुति से समा बांध दिया। प्राचार्य निधि नेहरा व रजिस्ट्रार डॉ. मनोज कुमार सहित स्टाफ ने कार्यक्रम के संचालन में सहयोग दिया। अतिथियों का स्कूल निदेशक डॉ. संजय जैन, अमित बत्रा, डॉ. सुनीरा जैन व रूचिका बत्रा ने बुके भेंट कर स्वागत किया।