सोनीपत के गन्नौर स्थित नगरपालिका सभागार में हुई बैठक में मौजूद विधायक निर्मल चौधरी पार्षदों को
गन्नौर। नगरपालिका पार्षदों की बैठक सोमवार को नगरपालिका के सभागार में हुई। बैठक में चेयरमैन अरुण त्यागी व 17 पार्षदों में से 14 पार्षदों ने भाग लिया। बैठक में विधायक निर्मल चौधरी व एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर भी मौजूद रही। इस दौरान पार्षदों ने शहर में नालों की सफाई का मुद्दा उठाया।
पार्षदों ने कहा कि उनके वार्ड में सफाई के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है, इससे निकासी सही ढंग से नहीं हो पा रही। जनस्वास्थ्य विभाग व नगरपालिका दोनों इसके लिए जिम्मेदर है। पार्षदों की शिकायत पर विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले नालों की जल्द सफाई करवाए। नपा सचिव ने विधायक व पार्षदों को आश्वासन दिया कि वह नालों की सफाई के लिए 13 से 15 सफाई कर्मचारियों को नियुक्त करेंगे।
पार्षदों ने बताया कि नालों की सफाई के लिए हर बार लाखों रुपये खर्च करती है, यदि नगरपालिका खुद की मिनी बुलडोजर खरीद लें तो वह सफाई कर्मचारियों से नालों की सफाई करवा सकती है। इससे सफाई के लिए टेंडर लगाने का इंतजार भी नहीं करना होगा व नगरपालिका का खर्च भी कम होगा। विधायक व एसडीएम ने पार्षदों की मांग पर नपा अधिकारियों को मिनी जेसीबी खरीदने के भी निर्देश दिए। विधायक निर्मल चौधरी ने बताया कि प्रत्येक वार्ड में 20-20 स्ट्रीट लाइटें दी जाएंगी। वहीं शहर में घूम रहे गोवंशों को पकड़ने के लिए गोशालाओं में जगह ना होने पर नगरपालिका खुद की दो एकड़ जमीन की चार दिवारी करवा कर को गोवंशों उसमें रखें। सरकार इसके लिए ग्रांट भी देगी व साथ ही प्रति गोवंश का खर्च भी सरकार देगी।
इस दौरान उपाध्यक्ष दिनेश अधलखा, पार्षद सचिन कोच, कृष्ण टांक, वरुण जैन, ममता पांचाल, अजय सरोहा, अंकित त्यागी, विकास शर्मा, सतबीर शर्मा, सोनिया शर्मा, राजेश शर्मा, शिवानी जैन, नरेश वर्मा व शमशेर सैनी मौजूद रहे।